राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अजमेर शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग मनोनीत

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डाँ सी बी यादव ने राजकुमार गर्ग को अजमेर शहर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अजमेर शहर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राजकुमार गर्ग का आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता महिला कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश्वरी टांक राजेंद्र वर्मा आदि ने माला पहनकर स्वागत किया!
error: Content is protected !!