अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकार और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। कई देशों में इसे अवकाश के रूप में मनाते हैं। महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करता है। विशेषकर यह दिन महिलाओं की अधिकारों पर केंद्रित है।
सर्वप्रथम यह दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था। 1911 में अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन बन गया, जिसमें 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 1977 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मान्यता दी। रूस, चीन और वियतनाम सहित और कई देश महिला दिवस को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं।
महिला दिवस पर मेरी चार पंक्तियां।
महिला मां, बेटी, बहन और पत्नी होती है
महिला घर, गांव, समाज की देवी होती है,
इनका आदर-सम्मान हमें करना चाहिए
क्योंकि महिला के बिना संसार ही अधूरी होती है ।
गोपाल नेवार, गणेश सलुवा, खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल ‌।
9832170390.
error: Content is protected !!