ब्यावर। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव, जो जैन समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, इस वर्ष 10 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा।
मुख्य संयोजक महेंद्र सांखला ने बताया कि 2 अप्रैल 2025, बुधवार को पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ भगवान मंदिर में संकल जैन संघ के सभी सदस्य और श्रद्धालु एकत्र हुए। सभी उपस्थित भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ महोत्सव में भाग लेने का संकल्प लिया। भगवान के समक्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव निमंत्रण रखा गया, जिसे दिलीप बाबेल ने बड़े श्रद्धापूर्वक पढ़ा।
हेमन्त बाबेल ने बताया कि उसके बाद सूरज पोल गेट के बाहर स्थित भगवान गणेशजी को विशेष श्रद्धा के साथ लड्डुओं का भोग अर्पित करके और उनकी माला पहनाकर गणेश भगवान को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद सभी संघ बंधुओं का तिलक कर स्वागत किया गया, ताकि यह आयोजन पारंपरिक धारा और श्रद्धा से परिपूर्ण हो सके।
सुनिल मेहता ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल भगवान महावीर के सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए है, बल्कि जैन समाज की एकता और संप्रभुता का प्रतीक भी है। संकल्प जैन संघ के सभी सदस्य एक साथ मिलकर इस महान महोत्सव को अधिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से मनाने का संकल्प लिए हुए हैं।
मीडिया सन्योजक रुपेश कोठारी के अनुसार महेंद्र सांखला, रिखब चंद खटोड़, दिलीप बाबेल, हेमंत बाबेल, विमल शाह, सुनील मेहता, नितेश लोढ़ा, दिलिप भंडारी, अमित रांका, धनराज रांका, कमल छाजेड, दुलिचन्द मकाना, पंकज सुराणा, सम्पतराज नाहटा, संजय नाहर, प्रिंस ओसवाल, मनिष मेहता, पदमचंद बम्ब, अभिषेक रुनिवाल, गोल्डन खींचा, महावीर बाफना, अनील डोसी, राहुल ओस्तवाल, महेंद्र छाजेड, गौतम हिंगड, राजेन्द्र ओस्तवाल, पवन जैन, अशोक खींचा, बाबूलाल आच्छा, संजय चौरडिया, राजू भाई सेठिया, महेन्द्र श्रीश्रीमाल, प्रकाश मकाना, सुन्दरलाल नाहर, विनोद कोठारी, विपुल बोहरा, दीपक बाफना, हिरेन भण्डारी, नवीन मेहता, दलपतराज बोहरा, रमेश चन्द्र बाकलीवाल, अनुपम रूनिवाल, रमेश श्रीश्रीमाल, रूपेश कोठारी आदि सभी सदस्यों ने इस महावीर जयंती कार्यक्रम की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की।
रूपेश कोठारी
मीडिया संयोजक
9829307947