देश रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित होंगे सैनिक/कवि गणपत लाल उदय

(नई दिल्ली) भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन और द भारत न्यूज ने गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान को प्रतिष्ठित “देश रत्न अवॉर्ड्स 2025” के लिए आमन्त्रित
किया है। यह कार्यक्रम 29 अप्रेल 2025 को कमानी ऑडिटोरियम दूरदर्शन भवन मण्डी हाउस नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता, रक्षा और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों
द्वारा समर्थित है।
    गणपत लाल उदय, एक सैनिक, कवि और रचनाकार है जो भारतीय समाज और साहित्य जगत में अपने अद्वितीय योगदान के लिए विख्यात हैं। इनका जीवन न केवल देश सेवा में समर्पित है, बल्कि साहित्यिक क्षेत्र में भी इन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। उदय अजमेर जिले के गांव अरांई के निवासी है जो वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहें है उदय वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड होल्डर के साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके है। इनके द्वारा रचित सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक और देश भक्त है हम भारत के पुस्तकें अमेज़न फ्लीपकार्ड पर उपलब्ध है।
       यह अवाॅर्ड समाज के उन सभी महानायकों को दिया जाता है जो समाज में कुछ विशेष कार्य कर रहें है। देश रत्न अवॉर्ड्स 2025  समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी जिसमें श्री अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री भारत सरकार, श्री जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री, भारत सरकार, श्री प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री दिल्ली, श्री राम दास अठवाले केंद्रीय मंत्री, श्री रघु राज रोजगार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री राहुल भुच्चर बॉलीवुड अभिनेता, श्री मुस्ताक खान बॉलीवुड अभिनेता और श्री विनय चौधरी राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
  इस सम्मान के लिए उदय के परिवार, रिश्तेदार और गांव में खुशी की लहर है।
सैनिक कवि – गणपत लाल उदय
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (भारत सरकार)
error: Content is protected !!