शहरी रोजगार में केवल मिट्टी के इधर से उधर ढेर लगाएं जा रहे है।
मजदूर तेज गर्मी से परेशान, न मौके पर पीने का पानी न छाया की व्यवस्था ?
मौके से जानकारी लेकर सम्पूर्ण स्थिति से श्री मान उप खंड अधिकारी जी को अवगत कराया गया।

पुष्कर सरोवर में बरसाती जल लाने के लिए बनाएं गए तीनों पक्के फीडर में गत वर्ष आए बिफरजॉय तूफान के कारण हुई भारी बरसात के बाद बरसाती पानी के साथ अथाह मिट्टी भी बहकर आने से तीनों फीडर में भारी मात्रा में मिट्टी जमा है जिसे नगर परिषद द्वारा राजीव गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत लगभग 65 मजदूरों को रोजगार देकर केवल मिट्टी को इधर उधर करवाया जाकर पास में ही ढेर लगवा दिए जा रहे ।मिट्टी के ढेरों को यदि मानसून पूर्व फीडर से सफाई करवा बाहर नहीं करवाया गया तो यह अथाह मिट्टी बरसाती पानी के साथ बहकर मुख्य सरोवर में आकर समा जाएगी।
इस सम्बन्ध में आज हमने मौके पर जाकर वस्तु स्थिति की व्यक्तिश: लेकर इसकी जानकारी श्री मान उप खंड अधिकारी जी से मिलकर उन्हें बताई गई कि समय रहते मानसून से पूर्व तीनों फीडर में जमा मिट्टी और गंदगी को बाहर निकलवाई जावे। इस पर उन्होंने फीडर से मिट्टी त्वरित निकलवाने के प्रयास किए जाने के पुख्ता आश्वासन दिया है।
साथ ही मौके पर तेज गर्मी से परेशान कार्यरत मजदूरों के लिए पीने के पानी व तेज धूप के बचाव हेतु टेंट लगवा छाया किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की गई ।
अरुण पाराशर,
सामाजिक कार्यकर्त्ता,
पुष्कर तीर्थ।