जयपुर जिला मुख्यालय के एक परीक्षा केंद्र में संशोधन
अजमेर, 16 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) परीक्षा-2024 के जयपुर जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है।आयोग सचिव ने बताया कि रोल नंबर सीरीज 5575217 से 5575600 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र परिवर्तित करते हुए (16-0072), टैगोर विद्या भवन सीनियर सेकंडरी स्कूल, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, शास्त्री नगर, जयपुर पिन कोड- 302016 किया गया है।
पूर्व में इन अभ्यर्थियों को (16-0022) महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, मालवीय नगर, जयपुर, पिन कोड- 302017 परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था।
अतः संबंधित परीक्षार्थी नवीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर परीक्षा दिनांक 17 मई 2025 को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें।