35 अभ्यर्थी ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की मुख्य सूची में सफल घोषित
अजमेर, 20 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 अंतर्गत ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय के साक्षात्कार उपरांत सफल रहे अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय की परीक्षा के परिणाम दिनांक 27 नवंबर 2024 एवं 15 मई 2025 के अंतर्गत साक्षात्कार हेतु सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 19 मई 2025 तक किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 35 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।