
अजमेर । अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता शहर महासचिव शिवकुमार बंसल महेश चौहान पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग कांग्रेस उद्योग प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी डॉ संजय पुरोहित राजेंद्र वर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है !
कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डूडी के निधन से पूरे राजस्थान एवं कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।
कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेसी नेता डूडी का पूरा जीवन सड़क से संसद तक किसानों, मजदूरों, शोषित-वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ बुलंद करने और उनके हक़ व अधिकारों की लड़ाई लड़ने को समर्पित रहा। जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के रूप में नि:स्वार्थ सेवा और संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा l