आज का राशिफल व पंचांग : 18 अक्टूबर, 2025, शनिवार

आज और कल का दिन खास
18 अक्टूबर 2025 : धनतेरस आज।
18 अक्टूबर 2025 : धनवन्तरी जयंती आज।
18 अक्टूबर 2025 : यमदीप दान आज।
18 अक्टूबर 2025 : गौत्रिरात्र व्रत आज।
18 अक्टूबर 2025 : शनि प्रदोष व्रत आज।
18 अक्टूबर 2025 : गुरु – बाघ द्वादशी आज।
19 अक्टूबर 2025 : मासिक शिवरात्रि कल।
19 अक्टूबर 2025 : काली चौदस दीपदान कल।
19 अक्टूबर 2025 : हनुमान जयंती कल दक्षिण भारत में ( अर्द्धरात्रि व्यापिनी )।
आज का राशिफल
******************
18 अक्टूबर, 2025, शनिवार
====================
मेष राशि : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
वृषभ राशि : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।
मिथुन राशि : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
कर्क राशि : समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।
कन्या राशि : आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
तुला राशि : आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि : अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।
धनु राशि : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।
मकर राशि : नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुंभ राशि : समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
मीन राशि : समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
आज का पंचांग
==========
18 अक्टूबर 2025, शनिवार
****************
तिथि द्वादशी 12:20 PM
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 03:42 PM
करण तैतिल, 12:20 PM,
                        अगले दिन
              गर 01:04 AM
पक्ष कृष्ण
                       अगले दिन
योग ब्रह्म 01:47 AM
वार शनिवार
सूर्योदय 06:23 AM
सूर्यास्त 05:48 PM
चन्द्रमा सिंह 10:12 PM
राहुकाल 09:14 – 10:40 AM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:43 – 12:29 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!