अजमेर/ अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर महानगर की सोमवार 17 नवंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चौरसिया के मार्गदर्शन में हुई कार्यकारी बैठक के निर्णय अनुसार आगामी महीनों में दो महत्वपूर्ण आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए महानगर महामंत्री डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस पर विविधभाषी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के विविध भाषा विधा के प्रमुख साहित्यकार रचना पाठ करेंगे। महानगर अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के रूप में अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा और श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू की देखरेख में उक्त आयोजन हेतु बनवारीलाल शर्मा, संदीप पांडे, पायल गुप्ता, गोविंद भारद्वाज, बालमुकंद शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, पुष्पा क्षेत्रपाल आदि को समितियों का सदस्य बनाया गया है।डॉ कृष्ण कुमार शर्मा
महामंत्री
+919829518274