वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ आर सी लोढ़ा के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

छात्राओ द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यतः रूप से रुद्राक्ष, अशोक, गुलमोहर, जामुन और नीम आदि के पौधों का रोपण किया गया।

अकादमिक प्रभारी डॉ. नीलम लोढा ने बताया की इस वृक्षारोपण का उद्देश्य न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर, नोडल ऑफिसर छवि गरवाल, मेकअप व्याख्याता प्रियंका मंगरोला, नीलम खत्री, फैशन डिज़ाइनिंग व्याख्याता ऋतु प्रजापति, भावना सोनी सहित अनेक छात्राएँ उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!