राज्य सरकार के 2 वर्ष : विकास रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का संदेश

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री भड़ाना ने विकास कार्यों की दी जानकारी

अजमेर, 18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकास रथ यात्रा में अजमेर दक्षिण विधानसभा के प्रभारी के रूप में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने आदर्श नगर क्षेत्र में रथ यात्रा में सहभागिता की तथा आमजन को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्योंजनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षास्वास्थ्यसड़कपेयजलसामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है।

श्री भड़ाना ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिताजवाबदेही और जनभागीदारी के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा कर आमजन को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 पर्यावरण जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने हरि झंडी दिखा किया रैली को रवाना

     अजमेर, 18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पर्यावरण जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने रैली में भाग ले रहे बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

     श्री भड़ाना ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहींबल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व बन गया है। बढ़ते प्रदूषणघटते जल संसाधन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भविष्य को सुरक्षित और संतुलित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षणजल बचाओवृक्षारोपणस्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे संदेशों वाले नारे और तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया। रैली के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

 जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने विकास रथ यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित करने के दिए निर्देश

     अजमेर, 18 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओंउपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए तथा इस कार्य को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि विकास रथों के माध्यम से आमजन से फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा सुझाव पेटिका के माध्यम से जन सुझाव संकलित किए जाएं।

 जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए तथा आयोजित गतिविधियों से संबंधित डाटा को समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

     उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इससे अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 15 दिवसीय कार्यक्रम उपखंड स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सतत रूप से आयोजित किए जाएं। उन्होंने कार्यक्रमों से संबंधित फोटो एवं वीडियो तथा प्रत्येक दिवस सफलता की कहानियां साझा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रत्येक तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा।

     उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों में प्राप्त जन अभियोगों का त्वरित निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर सतत मॉनिटरिंग करें तथा ऑनलाइन लंबित आवेदनों का भी शिविरों के माध्यम से निस्तारण किया जाए। विकास रथों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जाए।

     जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान का व्यापक आयोजन किया जाए। इसके तहत विद्यालयों में जागरूकता रैलियां तथा वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन धौलपुर में किया जाएगा। इसका प्रसारण प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आशा सहयोगिनीराजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों सहित अधिकाधिक महिला सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     जिला कलक्टर ने कहा कि रविवार को रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय रन का आयोजन पुरानी चौपाटी से अर्बन हाट तक प्रस्तावित है। इसमें जनप्रतिनिधियोंविद्यार्थियोंएनसीसीस्काउटविभागीय कार्मिकों सहित अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यातायातचिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विभागीय समन्वय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     उन्होंने कहा कि 22 दिसम्बर को मुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 23 दिसम्बर को मेड़ता नागौर में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में जिले से लगभग 4 हजार किसान लाभार्थी भाग लेंगे। इसके लिए सभी उपखंड अधिकारियों को परिवहनपेयजलभोजन एवं मार्ग व्यवस्था के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

     जिला कलक्टर ने कहा कि 19 दिसम्बर से सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांवों की ओर अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। वहीं 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर समस्त राजकीय कार्यालयों में सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी।

     उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की जमीनी स्तर पर दृश्यता दिखाई देनी चाहिए। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि में उपखंड अधिकारीतहसीलदारनायब तहसीलदारविकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सभी कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

     इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री देशल दानजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाशअतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति काकवानीश्री नरेंद्र मीणा एवं श्रीमती वंदना खोरवाल सहित समस्त जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

 नव उत्थान – नई पहचानबढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान

गुरूवार को विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

     अजमेर, 18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरूवार को जिले भर में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

     सरकार के 2 वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मिशन लाईफ थीम पर ब्लॉक अरांई के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अरांई ने बताया कि इसमें पर्यावरण जागरूकता के लिए रैलीपोस्टर अथवा स्लोगन तथा निबन्ध प्रतियोगिताएं एवं मिशन लाईफ प्रतिज्ञा कार्यक्रम किए गए।

विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित

     मिशन लाईफ अभियान के अंतर्गत नगर निगम के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक सराहनीय पहल की गई। नगर निगम अजमेर एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से शुक्रवार को विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। इन गतिविधियों में प्रमुख रूप से सावित्री स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

     इसमें जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध एवं वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित अलग-अलग विषयों पर चित्रकलानिबंध लेखनप्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने विचारों की प्रभावी प्रस्तुति देते हुए कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक उपयोग को कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

मनाया जाएगा इको-फ्रेंडली उर्स

     इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा जीरो वेस्ट उर्स एवं इको-फ्रेंडली 814वें उर्स की शुरुआत की गई। इसमें नगर निगम एवं माईएफएम के सहयोग से उर्स मेले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु एफएम रेडियो पर प्रसारण 27 दिसम्बर तक कुल 12 दिवस तक किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन एवं शहर के पड़ाव क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता वर्धन करने हेतु सुचनाशिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां चलाई गई। उर्स के दौरान प्लास्टिक उपयोग को कम करने के उद्देश्य से कपडे के थैलों का वितरण साथ ही कचरे के पृथक्करण के अंतर्गत गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करनेपानी की बर्बादी रोकनेपान-गुटखा की पीक सार्वजनिक स्थलों पर न थूकने (येलो एवं रेड स्पॉट्स पर विशेष ध्यान)शौचालयों के उपयोग तथा कचरे को निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालने के लिए आमजन को जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

     राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले जिला स्तर कार्यक्रमों में गुरूवार को मिशन लाइफ हेतु पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रभात फेरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा से प्रातः 9 बजे प्रारंभ किया गया। प्रभात फेरी में स्थानीय विद्यालय एवं क्षेत्राधीन विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने भाग लिया।

     कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना करने से पूर्व अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वयं को बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा। वृक्षों को बचाने के साथ जल का भी संयमित प्रयोग करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगनारायण व्यास ने बच्चों का ध्यान प्राकृतिक संसाधनों की ओर आकर्षित किया एवं इनके संरक्षण के लिए बात रखी। कार्यक्रम की संयोजक अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने सभी से पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की अपील की।

     राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदडा के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र ने प्रभात फेरी रवाना होने से पूर्व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रभात फेरी हेतु कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष श्री सतनारायण शर्माश्री भगवान सिंह राठौड़मनीषा एवं श्री महेंद्र कुमार आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा श्रीमती उषा कच्छावाअतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम निवास गालवजिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्री गोविंद नारायण शर्मासहायक निदेशक श्रीमती राजश्री शर्माराजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल किशनगढ़ युवा केंद्रपुलिस विभागसीएमएचओयातायात विभाग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ई-वेस्ट प्रवन्धन एवं सोलिड वेस्ट प्रबन्धन पर प्रतियोगिताएं आयोजित

     राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु गुरूवार को मिशन लाइफ के तहत लाने हेतु राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मण्डल एवं नगर निगम द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला निबंधपोस्टरभाषणप्रश्नोतरी आदि विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं को कपडे के थैले बांटे गए। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु द्वारा विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

     कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सीडीईओ श्री जगनारायण व्यासडीईओ श्रीमती उषा कच्छवाह एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवालनिधि खण्डेलवाल (पर्या विभाग) श्री रचित कच्छावा बंजरंग दल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। अन्त में प्रधानाचार्य श्रीमती कविता आजवानी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचनशपथ ग्रहण एवं वाहन रैली का आयोजन

     सड़क सुरक्षा अभियान 2025 को सफल बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा कार्यालय केकड़ी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चंद्र शेखर भण्डारीएसडीएम श्री दीपांशु सागवानपीएमओ श्री नवीन कुमार जंगिड़थानाधिकारी केकड़ी श्रीमती कुशमलता मीणाशहर मण्डल अध्यक्ष श्री रितेश जैनपार्षद श्री मनोज कुमावत तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके कविता एवं अन्य बहनों द्वारा की गई। मुख्य अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इसके पश्चात् सभी उपस्थित अधिकारियोंकर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई। शपथ में यातायात नियमों का पालन करनेहेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करनेनशे में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

     कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गई तथा आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रमोद लोढ़ा ने बताया कि यह अभियान राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना एवं नागरिकों की जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़कें सुरक्षित बनी रहें। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारीपुलिस विभाग के प्रतिनिधिमोटर ड्राइविंग स्कूलवाहन डीलर एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर का आयोजन

     राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय लाम्बा में गुरूवार को शिविर का आयोजन किया गया।

     शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी अरांई ने आयोजित शिविर में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षों से चर्चा कर शिविर में अधिक से अधिक सभी ग्रामवासियों एवं किसानों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से लाभांवित किए जाने हेतु निर्देशित किया।

     उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविर में स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे संबंधी कार्यस्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरणपशु स्वास्थ्य जांचभूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलनाआपसी सहमति विभाजननाम शुद्धिकरणसीमाज्ञानफार्मर रजिस्ट्री कार्यनामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है।

     एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई। ग्रामीण समस्या समाधार शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुश्री नीतू मीणाअतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवदान सिंहतहसीलदार श्री प्रेमसुख वैष्णवसहायक विकास अधिकारी श्री संजय तोषनिवालग्राम पंचायत लाम्बा के प्रशासक श्री कानाराम मेघवंशी और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!