वार्षिक समारोह देखकर भावुक हुई माॅडल एवं अभिनेत्री मुग्धा गोडसे
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि मुग्धा गोडसे का स्वागत बैंड की सुमधुर लहरियों में समिति अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख, प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढ़ा, अकादमिक प्रभारी नीलम लोढ़ा ने राजस्थानी परंपरा अनुसार माल्यार्पण, उपरना, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की स्तुति एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक महाभारत, महारानी पदमिनी, पंजाबी, कांथारा एवं भरतनाट्यम जैसे मनमोहक नृत्य एवं प्रभावशाली नाट्य मंचन, लेजर लाइट शो समेत विभिन्न शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों की लगातार तालिया और प्रशंसा मिली। यह आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अंतर्निहित क्षमताओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच सिद्ध हुआ।
मुख्य अतिथि अभिनेत्री एवं मॉडल मुग्धा गोडसे ने कहा कि वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय एक ऐसा शिक्षण संस्थान है, जहां मानवता ही सेवा है, सेवा ही संस्कार है । उन्होंने हर्ष प्रकट किया कि श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति की ओर से संचालित शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को ऐसी शिक्षा दी जा रही है जिससे छात्राएं भविष्य में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय के समग्र विकास और उत्कृष्टता की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में शैक्षणिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली खिलाडी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन डिजाइन एवं मेकअप आर्टिस्ट विभाग की नारीत्व पत्रिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष एम. गौतमचंद बोहरा, सहमंत्री सुनील कुमार ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा, प्रचार मंत्री महेन्द्र साॅखला, सदस्य प्रवीण खेतपालिया, दीपचन्द कोठारी, उत्तमचंद देरासरिया, प्रकाश गदिया, अरविन्द मूथा, वैभव सकलेचा, धनपतराज श्रीश्रीमाल, विशाल नाहटा, डाॅ. एस.सी. जैन, महावीर चंद नाहर, पवन खिंवसरा सहित देशभर से पधारे अतिथि, अभिभावक एवं छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निधि पंवार, पूजा कांजानी एवं बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा ने किया।