कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से 24 दिसम्बर को पेश होगी चादर

अमन, मुहब्बत और भाईचारे के पावन संदेश के साथ आज कॉंग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के उर्स मुबारक के अवसर पर अक़ीदतों की चादर रवाना की। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के आह्वान पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें देश के लगभग हर राज्य से कॉंग्रेस के प्रतिनिधि दिल्ली पहुँचे।

अल्पसंख्यक विभाग का प्रतिनिधिमंडल आगामी 24 दिसम्बर को अजमेर शरीफ़ दरगाह पर पहुँचकर दरगाह मुबारक पर चादर पेश करेगा।

इस अवसर पर राजस्थान से पधारे प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय कॉंग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी तथा AICC अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी का 21 किलो की माला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में राजस्थान से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.डी. चोपदार जी, विधायक श्री अमीन काग़ज़ी जी, विधायक श्री ज़ाकिर गैसावत जी, पूर्व राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र राठौड़ जी, पूर्व मंत्री श्री सलावत ख़ां जी, श्री मकसूद अहमद जी, कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री आर्यन ज़ुबेर जी, श्री इमरान तिजारा जी, श्री असलम निर्वाण जी, श्री चाँद मोहम्मद चिश्ती जी, श्रीमती रशीदा ख़ान जी, पीस मिशन राजस्थान के अध्यक्ष श्री नियाज़ अहमद (निकू भाई) जी, श्री वाजिद अली चीता जी, श्री मुख़्तार अहमद जी कामां, एडवोकेट श्री सगीर अहमद जी, श्री सदीक चौहान जी, श्री अनीश ख़ान जी, श्री साहुन ख़ान जी, श्री गुलसाद ख़ान जी, श्री हमाद चिश्ती जी अजमेर एवं श्री इमरान चौधरी जी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने अजमेर शरीफ़ दरगाह की रिवायतों को देश में आपसी सौहार्द, शांति और एकता का प्रतीक बताते हुए देशवासियों के लिए अमन और तरक्की की दुआ की।

error: Content is protected !!