अजमेर। दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को प्रातः महावीर इंटरनेशनल आई चैरिटेबल हॉस्पिटल,अजमेर में महावीर इंटरनेशनल अजमेर की मासिक जनरल मीटिंग के साथ एक हेल्थ अवेयरनेस एवं इंटरएक्टिव मेडिकल सेशन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सीनियर सिटीजन ग्रुप, अजमेर द्वारा महावीर इंटरनेशनल अजमेर के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों — वीर पदमचंद जैन, अशोक गोयल, वीरा इंदु जैन,वीर एन.के. रांका, बाबूलाल जैन, प्रेम कुमार जैन, प्रभात सेठी, प्रभात सेठी,मनोहर गोपाल ईनाणी,कमल गंगवाल, वीरा मोनिका लोढ़ा,विजय पांडया सहित अन्य सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके उपरांत महावीर इंटरनेशनल अजमेर द्वारा सीनियर सिटीजन ग्रुप के सदस्यों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
मासिक बैठक के प्रारंभ में चेयरमैन डॉ. मनोज यादव ने अजमेर केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 4 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली जोन कॉन्फ्रेंस, नेत्र जांच सेवाओं के शीघ्र शुभारंभ, फिजियोथैरेपी सेंटर तथा भवन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जोन चेयरमैन बाबूलाल जैन एवं मीडिया प्रभारी कमल गंगवाल ने भी सदस्यों को आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम में फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, जयपुर से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तरुण दोसाड़ (ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जरी), डॉ. अंशुल कुलश्रेष्ठ (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी) तथा श्री संजय अग्रवाल (सेल्स एंड मार्केटिंग) का माल्यार्पण एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात आयोजित एक्सक्लूसिव इंटरएक्टिव सेशन में डॉ. तरुण दोसाड़ एवं डॉ. अंशुल कुलश्रेष्ठ ने स्पाइन से संबंधित रोगों, उनके कारणों, रोकथाम एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक समाधान बताया।
कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन डॉ. मनोज यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं फोर्टिस हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का विधिवत समापन हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित 135 सदस्यों को स्नेह भोज (लंच) हेतु आमंत्रित किया गया।
— बाबूलाल जैन
जोन चेयरमैन