भारत कौशल विकास योजना के तहत छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट किये तैयार

नसीराबाद । श्री बालाजी आईटीआई भवानी खेड़ा नसीराबाद में आज छात्रों द्वारा भारत कौशल विकास योजना के तहत से श्री बालाजी आईटीआई के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार किये इन प्रोजेक्ट में स्वच्छ भारत के तहत स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, वैक्यूम क्लीनर ,सौर ऊर्जा ,सोलर प्लांट, एग्जॉस्ट फैन, डिग्निटी सिस्टम, वॉटर ट्रेंनिंग सिस्टम ,एग्जॉस्ट फैन, कलर गोदाम वायरिंग, आदि प्रोजेक्ट तैयार किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा व कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू संस्कृति स्कूल प्राचार्य नेमलता  सोनी द्वारा की गई इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत नसीराबाद भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष संजय यादव ,पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद रावत, नांदला सरपंच मानसिंह रावत, भवानी खेड़ा विद्यालय प्राचार्य मधु गोयल ,नसीराबाद के दैनिक नवज्योति पत्रकार शैलेंद्र गोयल चीफ ब्यूरो, मुकेश पूरी भवानी खेड़ा, बहादुर बना सनोद ,भगवान सहाय भगवंतपुर ,नसीराबाद तहसीलदार राकेश, संदीप यादव उपाध्यक्ष भाजपा ,कालू यादव किसान मोर्चा भाजपा नसीराबाद आदि उपस्थित थे । विधायक द्वारा सभी प्रोजेक्ट को देखकर उनकी प्रशंसा की गई और प्रधानमंत्री जी के कौशल विकास के संबंध में विधायक द्वारा मार्गदर्शन किया गया आईटीआई संचालक योगेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम का संचालन सीमा गोयल (कयाल )द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में बालाजी आईटीआई स्टाफ प्रेमचंद व लोकेश परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!