राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस जी एवं प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज जी के नेतृत्व में की गई नियुक्तियों के अंतर्गत कांकरोली निवासी श्री अमित वर्मा को प्रदेश सचिव तथा प्रभारी – एजुकेशन एवं शिक्षा विंग के पद पर नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने अमित वर्मा के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं आम आदमी पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा विंग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
प्रेषक
पप्पू लाल कीर