राज्य भर के शिक्षक दो दिन करेंगे शिक्षा की दशा व दिशा पर चिंतन
अजमेर: 30दिसंबर /राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 02 से 03 जनवरी 2026 तक महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय आदर्श नगर,जयपुर में आयोजित होगा।यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत डांगी ने बताया कि सम्मेलन के संयोजक एवं महामंत्री नवीन शर्मा के अनुसार सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों शिक्षक भाग लेंगे।मीडिया प्रभारी रामनारायण सिंह रावत ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों के आवास, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं हेतु संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं संयोजक के निर्देशन में विभिन्न समितियों का गठन कर सफल आयोजन हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।दो दिनों तक शिक्षक खुले मंच में शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श करेंगे व प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को प्रेषित करेंगे।सम्मेलन में शिक्षा में गुणात्मक सुधार कैसे हो,इस अहम मुद्दे पर भी राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों से सुझाव लेकर चर्चा की जाएगी।सम्मेलन के सह संयोजक व जिलाध्यक्ष कुलजीत सिंह ,मंत्री डॉ अमित , रामजी लाल बैरवा,हनुमान प्रसाद खटीक,मोहर सिंह गुर्जर,कोषाध्यक्ष दीपक खाण्डा,नरेन्द्र कुमार शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद दायमा,राजेन्द्र पारीक,रामस्वरूप वर्मा,आनन्द सिंह फागणा,नारायण प्रसाद मिश्रा व आयोजन समिति के विभिन्न सदस्य बाहर से आने वाले शिक्षकों के लिए गीता भवन में आवास व भोजन व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। संगठन के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा,प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा,सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी व महिला अध्यक्ष मीना मंसूरिया ने राज्य के सभी शिक्षकों को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेकर राज्य में शिक्षा की दशा एवं दिशा तय करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की है।