सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, शिक्षा व सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

अजमेर, 3 जनवरी 2026।
भारत की प्रथम शिक्षिका, समाज सुधार की अग्रदूत एवं महिला शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल, अजमेर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने सावित्रीबाई फुले जी के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी महिला शिक्षा की अलख जगाई।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष कर शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, फकरे मोइन, महेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, लक्ष्मी, धौलखेड़िया, चंदन सिंह ईश्वर टहलयानी, देशराज मेहरा, विवेक पाराशर, मनीष चौरसिया, लक्ष्मी बुंदेल, कपिल सारस्वत, कुशाल कोमल, संजीव खींची, भरत धोलखड़िया, चंद्रेश सुनिया, कौशल चित्तौड़िया, धर्मेंद्र नागवाल, राजेश गोरा, हरिप्रसाद जाटव,अंकित घारू, आरिफ खान, विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया, अशोक सुकरिया, रवि दग्दी, हेमराज खारोलिया अनीस खान सुलेमानी, राजीव, कच्छावा, चिरंजीव राठौड़ सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

कमल वर्मा
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर

error: Content is protected !!