महावीर इंटरनेशनल के सम्भाग उपनिदेशक (मीडिया प्रभार) कमल गंगवाल एवं सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल ने जिला कलेक्टर अजमेर से मांग की है कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 12 जनवरी, सोमवार से जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं, जबकि वर्तमान में जिले में तेज सर्दी और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।गंगवाल व विजय पांड्या ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में बच्चों के हित एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के अवकाश को 7 दिवस के लिए और बढ़ाया जाना चाहिए। जिला प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।
सीए विकास अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री
सीए प्रकोष्ठ