गुरूग्राम, जनवरी 2026- बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने एक बार फिर से कारों की अब तक की अधिकतम सालाना बिक्री के साथ कारोबार के डायनामिक माहौल में लगातार बेहतरीन परफोर्मेन्स प्रदर्शित किया है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2025 में 18,001 कारें बेचीं और इस दृष्टि से सालाना 14 फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि के दौरान बीएमडब्लू ने 17,721 युनिट्स तथा MINI ने 730 युनिट्स डिलीवर कीं। वहीं बीएमडब्लू Motorrad ने 5,841 मोटरसाइकलों की डिलीवरी दी।
ब्राण्ड की मजबूती और भारतीय उपभोक्ताओं में इसके प्रति खास लगाव के चलते बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने दो अंकों में विकास तथा पिछले चार सालों में अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की है। 2025 में हर महीने और हर तिमाही में अब तक की अधिकतम सेल्स परफोर्मेन्स देखने को मिली, तिमाही की ग्रोथ रेट भारत में एवरेज लक्ज़री सेगमेन्ट से अधिक रही। चौथी तिमाही यानि अक्टूबर से दिसम्बर के दौरान कारों की अधिकतम बिक्री दर्ज करते हुए 6023 युनिट्स बेची गईं, इस दृष्टि से 17 फीसदी सालाना से अधिक बढ़ोतरी हुई।
इस अवसर पर श्री हरदीप सिंह ब्रार, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘2025 बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के लिए रिकॉर्ड-तोड़ साल रहा है, इस दौरान हमने अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की। हमने कारों की बिक्री में 18,000 युनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया, वास्तव में हम 14 फीसदी से अधिक की ज़बरदस्त रेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो लक्ज़री सेगमेन्ट में एवरेज ग्रोथ रेट से काफी अधिक है। ये आंकड़े उपभोक्ताओं के हमारे ब्राण्ड में भरोसे और उनकी महत्वाकांक्षाओं की पुष्टि करते हैं। सभी सेगमेन्ट्स में सेल्स के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं फिर चाहे इंटरनल कंबशन इंजन हों, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एसएवी या सेडान या लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स। लक्ज़री इलेक्ट्रिक सेगमेन्ट में हमारा नेतृत्व न सिर्फ सस्टेनेबल मोबिलिटी को गति प्रदान कर रहा है बल्कि भारत में लक्ज़री कार मार्केट के बढ़ते आकार के लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न कर रहा है। आने वाले समय में भी हम अपनी विशेषताओं- शीर ड्राइविंग प्लेज़र, अनपेरेलल कस्टमर सेंट्रीसिटी और रोबस्ट डीलर नेटवर्क- पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हमारे उपभोक्ताओं को हर कदम पर श्रव्ल् का अनुभव प्रदान करते रहेंगे।
सस्टेनेबल मोबिलिटी में अग्रणी होने के नाते, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने 2025 में भी मोस्ट प्रेफर्ड लक्ज़री ईवी ब्राण्ड के रूप में अपनी स्थिति को बरक़रार रखा है। 2025 में 200 से अधिक सालाना विकास दर के साथ 3,753 BMW and MINI ईवी बेचे गए। आधुनिक प्रोडक्ट्स एवं ब्राण्ड के भरोसे के चलते जीएसटी 2.0 के बाद BMW and MINI ईवी की मांग लगातार बढ़ी है।
बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया भारत में लक्ज़री इलेक्ट्रिक सेगमेन्ट में सबसे बड़ा मार्केट शेयर बनाती है। साल के दौरान कुल बिक्री में ईवी की सेल्स 21 फीसदी रही जो पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी अधिक थी। BMW EVs दोनों सेगमेन्ट्स – top-end – BMW i7 और entry level – BMW iX में लीडर बने हुए है। iX1न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि भारत में प्रीमियम ईवी सेगमेन्ट के लिए भी सबसे ज़्यादा बिकने वाला ईवी रहा।
बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने शानदार प्रोडक्ट्स, सुविधाजनक चार्जिंग, अश्योर्ड बाय-बैक एवं ओनरशिप की आकर्षक लागत के बेहतरीन संयोजन के साथ लक्ज़री इलेक्ट्रिक का प्रतिष्ठित सिस्टम बनाया है। 2025 में उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई पहलों की शुरूआत की गई जैसे डेस्टिनेशन चार्जिंग, स्मार्ट ई-राउटिंग, चार्जिंग कन्सीयज, हाई परफोर्मेन्स इलेक्ट्रिक कॉरीडोर आदि। इसके अलावा BMW और MINI के उपभोक्ता कई अग्रणी सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी के परिणामस्वरूप 6000 से अधिक चार्जिंग पॉइन्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
BMW रेंज में लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स लगातार बेहतरीन परफोर्मेन्स दे रहे हैं और इस सेगमेन्ट में 8,608 युनिट्स की बिक्री के साथ 162 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स अब BMW की सेल्स का 50 फीसदी हिस्सा बनाते हैं, जो पिछले साल 29 फीसदी था। भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल्स में ज़्यादा स्पेस, लक्ज़री माहौल एवं आराम को सुनिश्चित किया गया है, जिसके चलते देश के लक्ज़री उपभोक्ता इन मॉडल्स को खूब पसंद कर रहे हैं। 3 सीरीज़ BMW के लिए और इस सेगमेन्ट में भी सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम सेडान रही है।
बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के एसएवी ने 10,748 युनिट्स के साथ 22 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। अपनी वर्सेटिलिटी, स्पेस एवं डायनामिक्स के चलते एसएवी सेगमेन्ट कुल सेल्स का 60 फीसदी हिस्सा बनाता है। BMW X1 सबसे ज़्यादा बिकने वाली एसएवी रही, इसके बाद BMW X5 की बिक्री अधिकतम दर्ज की गई।
MINI इंडिया ने 2025 में 730 युनिट्स बेचीं और 3 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। पिछली तिमाही के दौरान ब्राण्ड ने नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च जैसे MINI Convertible, MINI Countryman JCW ALL4 , MINI Countryman SE ALL4के साथ अपने मॉडल पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल MINI Cooper S ने 47 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी है।
BMW Motorrad ने 2025 में 5,841 मोटरसाइकलें बेचीं। BMW G 310 RR सबसे ज़्यदा बिकने वाले स्मार्ट-सीसी बाईक रही, जिसकी डिलीवरी में 24 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई। BMW Motorrad भारत में हाई-परफोर्मेन्स बाईक सेगमेन्ट में अग्रणी प्रीमियम मोटरसाइकल ब्राण्ड रहा। हाई-एंड इम्पोर्टेड बाईक के पोर्टफोलियो में भी 7 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई, जहां BMW S 1000 RR, BMW 900 GS / GSA, BMW 1300 GS / GSA की मांग सबसे अधिक रही।