बलाई महासभा अजमेर का 70 वर्ष से अधिक वृद्धजनो का सम्मान समारोह सम्पन्न

आज दिनांक 10 जनवरी – बलाई महासभा अजमेर के तत्वावधान में बलाई समाज के 70 वर्ष से अधिक के समाज बंधुओ का सम्मान समारोह आज शनिवार को श्री बाबा रामदेव जी मंदिर, पाल बिछला, अजमेर पर सुभाष चंद डोई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए सुभाषचंद डोई ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा लोक देवता श्री बाबा रामदेव मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जे.पी.विमल पूर्व आईएएस जयपुर व विशिष्ट अतिथि आर.डी वर्मा एक्स.ई.एन रेलवे, गिरधारीलाल मंडाड, डॉ गुलाबचंद जिंदल पूर्व निदेशक पशुपालन विभाग, पूर्व बलाई महासभा अध्यक्ष मूलचंद भाटी, बलाई सरबेला पंचायत कोषाध्यक्ष राजकुमार तंवर रहे। समारोह में अजमेर दक्षिण के पुर्व विधायक व वर्तमान शहर अध्यक्ष अजमेर (कांग्रेस) डॉ राजकुमार जयपाल का बलाई महासभा अजमेर की तरफ से हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के 51 वरिष्ठ समाज बंधुओं को साफा पहनाकर व मोमन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजन अपने परिवार सहित समारोह में उपस्थित होकर इस समारोह का आनंद लिया व सम्मानित होने के पश्चात सभी ने अपने-अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाकर इस गरिमायी पलों को कमरे में कैद किया।
समारोह में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों जे.पी विमल साहब, गिरधारीलाल  मंडाड, आर.डी. वर्मा, डॉ गुलाबचंद जिंदल ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, आपसी भाईचारे तथा सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने पर बल दिया। वक्ताओं द्वारा वरिष्ठजनों के अनुभवों एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत करने एवं युवा पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बलाई महासभा महासचिव लक्ष्मी नारायण तंवर, यादराम सूटवाल, गजानन्द सरावता, राजकुमार तंवर, रामलाल महायच ने अपने उद्बबोधन में आए हुए सभी वरिष्ठजनों का आभार प्रकट किया
समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं स्मरणीय बना। आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण नारनोलिया ने किया। अंत में बलाई महासभा अध्यक्ष सुभाषचंद डोई ने सभी आगंतुक समाजजनों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।
 भवदीय
    (राजकुमार तंवर)
    कोषाध्यक्ष
    मो. 9460971648

error: Content is protected !!