अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज उपवास एवं धरने में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी भवन पर आयोजित धरने प्रदर्शन में के माध्यम से षड्यंत्रकारी मोदी सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि गरीबों का गला घोंटने वाली मोदी सरकार देश के करोड़ों मजदूरों की आजीविका की गारंटी देने वाले मनरेगा कानून को योजनाबद्ध तरीके से ख़त्म कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नए प्रावधानों के ज़रिए मनरेगा की मांग-आधारित आत्मा को कुचल कर और काम के अधिकार को ख़त्म कर दिया।
कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि कांग्रेस के लिए मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर के सम्मान से जुड़ा कानूनी अधिकार है। इस अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है और मजदूरों के हक़ों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगा।
उपवास एवं धरना प्रदर्शन में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नगर निगम अजमेर में पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राजेंद्र वर्मा गीता गुर्जर मोइनुद्दीन खान पुष्पेंद्र ओझा अहमद हुसैन सहित बड़ी संख्या में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!