जवाहर फाउंडेशन की अनुकरणीय पहल

स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त  बनाने के लिए कपड़े के थैले वितरित
अजमेर । जवाहर फाउंडेशन ने स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम के साथ कपड़े के थैले बाटे!
 सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय  के अतिरिक्त अधीक्षक डा जी सी मीणा उप अधीक्षक डा अमित यादव डाँ लुनिका टांक के नेतृत्व मे अस्पताल मे स्थित स्वाभिमान दिशा रसोई में 500 कपड़े के ठेले बाटे !
 अतिरिक्त अधीक्षक डा जी सी मीणा ने कहा  कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें अन्यथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।
 इस अवसर पर उप अधीक्षक डाँ अमित यादव ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे !
 डाँ लुनिका टांक ने कहा कि पॉलिथीन हटाओ गोवंश बचाओ अति आवश्यक है।.पॉलिथीन के कारण गोवंश बेमौत मारी जा रही है ।गोवंश एवं पशु संरक्षण के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए आमजन को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आजकल होटल एवं रेस्टोरेंट से पॉलिथीन में गर्म पेय एवं खाद्य पदार्थ के टेक अवे का प्रचलन बढ रहा है !जिससे कैंसर सहित पेट की गंभीर बीमारियां हो रही है!
जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार स्वच्छ अजमेर स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जवाहर फाउंडेशन द्वारा आमजन को जागरुक कर पिछले चार वर्षों से कपड़े के ठेले वितरित कर रही है । आज आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर 500 कपड़े के ठेले वितरित किए गए ।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के  महेश चौहान मामराज सेन धुव्रिका सिसोदिया मनीष अग्रवाल हेमराज सिसोदिया  विजया लक्ष्मी सिसोदिया  आदि ने आमजन को 500 कपड़े के थैले वितरित कर दैनिक दिनचर्या में कपड़े के ठेले का उपयोग करने का संकल्प दिलाया ।
error: Content is protected !!