
अणुव्रत आंदोलन के प्रणेता आचार्य श्री तुलसी की 111 वी जयंती तथा संयम शताब्दी वर्ष पर आचार्य महा श्रमण की अजमेर यात्रा के उपलक्ष में किसी विशेष मार्ग का नामकरण अहिंसा मार्ग अणुव्रत मार्ग अथवा अणु व्रत चौक रखने हेतु नगर निगम के महापौर को ज्ञापन देकर मांग की।
अणुव्रत समिति अजमेर के अध्यक्ष बी एल सामरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 38 वर्ष पूर्व आचार्य तुलसी की अजमेर यात्रा हुई थी और इस वर्ष उनकी 111 जयंती तथा संयम शताब्दी वर्ष है। इस विशिष्ट अवसर पर उनकी स्मृति में अजमेर के किसी विशेष मार्ग अथवा चौराहे का नामकरण अणु व्रत चौक अहिंसा मार्ग अथवा अणु व्रत मार्ग करने का अनुरोध पत्र लेकर एक प्रतिनिधि मंडल श्री वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष से उनके निवास स्थान पर मिला और संभागीय आयुक्त एवं स्वायत शासन मंत्री और उप निदेशक स्वास्थ्य शासन विभाग अजमेर के नाम ज्ञापन सौंप कर इस ऐतिहासिक अवसर पर महान संत आचार्य तुलसी की स्मृति को स्थाई यादगार स्मारक के रूप में अणुव्रत चौक की मांग करते हुए अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर सिटीजन कौंसिल के अध्यक्ष तथा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक श्री दीनबंधु चौधरी से भी व्यक्तिगत भेंट कर उनका समर्थन और सहयोग हेतु आग्रह किया है। अणुव्रत चौक संबंधी ज्ञापन का क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा व्यापारीक एसोशिशन के सदस्यों निवर्तमान पार्षदों के अतिरिक्त अनेक संभ्रान्त नागरिकों ने समर्थन किया है,इसके लिए अणु व्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने सभी का आभार व्यक्त किया है ।