आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को सकल कोली–कोरी समाज संघ, अजमेर की युवा कार्यकारिणी द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से रक्तदान महादान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शुभ कार्यक्रम *अजमेर जिला अध्यक्ष श्री भरत चौधरी जी* के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री कौस्तुभ सिंह भाटी जी (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष) तथा श्रीमती द्रौपदी कोली जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अजमेर युवा कार्यकारिणी से श्री दीपेश जी (संगठन महासचिव), श्री कौशल सोकरीवाल (उपाध्यक्ष), श्री योगेश कुमार (उपाध्यक्ष), श्री दिगंबर सिंह (महासचिव), श्री गजेंद्र सिंह (महासचिव), श्री करण सिंह पांडेय (महासचिव) सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्ष्मीकांत जी, श्री विनोद बुंदेल, श्री मोहित सोकरीवाल एवं श्री शशांक उपस्थित रहे।
सकल कोली–कोरी समाज संघ, अजमेर द्वारा रक्तदान महादान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मदन सिंह गडोरिया जी की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने समाज सेवा की भावना से ओतप्रोत होकर पूर्ण निष्ठा, लगन एवं मेहनत के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया।