अजमेर, 5 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार 6 फरवरी को अपराह्न 4 बजे वार्ड 73 आनन्द नगर, विकासपुरी में नाली निर्माण एवं वार्ड 72-73 कैलाशपुरी स्थित कम्यूनिटी हॉल के पास सड़क निर्माण कार्यों शुभारम्भ करेंगे। सायं 5 बजे सिनेवल्र्ड चौराहे से बाड़ी नदी क्रासिंग तक नाला, दीवार निर्माण एवं वार्ड 3 स्थित बंजारा बस्ती में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होगा। श्री देवनानी शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे वरूण सागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर एवं डिफेंस कॉलोनी ब्राईट इण्डिया स्कूल वाली गली में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। वे प्रातः 10.30 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बोराज में नव निर्मित विज्ञान लैब का लोकार्पण एवं साईकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही दोपहर 12.15 बजे अपेक्षा सिटी आर्यभट्ट कॉलेज के पास चाचियावास में श्रीराम जानकी मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौरसियावास में नव निर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण करेंगे। श्री देवनानी रविवार 8 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे वार्ड 3 अर्जुन नगर, माली मौहल्ला एवं अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग तथा पास की गलियों में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करने के पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।