दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय लाडली घर में किया सेवा कार्य
अजमेर 6 फरवरी ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में संस्था के माध्यम से किये जा रहे सेवाकार्य निरंतर जारी है l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल का 50 वा स्थापना दिवस मनाया गया था इस अवसर पर 5 दिसम्बर 2025 से 5 दिसंबर 2026 को स्वर्ण जयन्ती सेवा वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष पर्यंत हर माह विभिन्न सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया था दिसम्बर में संस्था सदस्य श्री गोविंद प्रसाद गर्ग के सहयोग से अंध विद्यालय आदर्शनगर में 17000/- रुपये लागत के 100 थाली, कटोरी व ग्लास के बर्तन सेट भेंट किये गये तथा गौशाला व कबूतर शाला में भी सेवाकार्य किया गया, जनवरी में संस्था संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल के सहयोग से अंध विद्यालय आदर्श नगर में 18000/- रुपये लागत के 40 गद्दे भेंट किये गये तथा इसी क्रम में इस माह बधिर विद्यालय, वैशाली नगर अजमेर में संस्था कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेशचंद अग्रवाल की तरफ से 30000/- रुपये का चेक तथा संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल की तरफ से 15000/- रुपये का चेक सेवाकार्य हेतु भेंट किया गया l सेवाकार्यों के इसी क्रम को जारी रखते हुए दृष्टि बाधित कन्या शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास, लाडली घर शास्त्री नगर अजमेर में आवासीय छात्राओं को संस्था सदस्य श्री सुबोध कुमार गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला गर्ग की और से भोजन सेवा की व्यवस्था की गयी वहीं समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गणेशीलाल अग्रवाल ने सभी बालिकाओं को ड्राई फ्रूट प्रसाद के पैकिट भेंट किये l इस अवसर पर लाडली घर संचालक राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज का स्वागत भी किया गया तथा भतीजे अजय के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी, कृष्णानंद जी महाराज ने सेवाकार्य करने वाले सुबोध कुमार गर्ग, श्रीमती शकुंतला गर्ग व एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व आशीर्वाद प्रदान किया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488