संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार तथा विभिन्न समितियों का किया गया गठन
अजमेर 9 फरवरी / श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा समिति अजमेर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल की अध्यक्षता में संस्था के श्री अग्रसेन भवन, पथिक मार्ग, शास्त्री नगर अजमेर में सम्पन्न हुई l इस बैठक में संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया तथा आगामी कार्य योजना भी तय की गयी l
संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल व सचिव प्रदीप बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान व श्री लक्ष्मीकांत भगवान के जयकारे के साथ किया गया l सचिव प्रदीप बंसल ने गत कार्यकारिणी मीटिंग का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी सभी ने पुष्टि की इसके पश्चात सभी नवीन पदाधिकारियों को पूर्व पदाधिकारियों ने चार्ज हस्तांतरित किया l
अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव प्रदीप बंसल व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने उन्हें निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित करने पर आभार व्यक्त किया तथा संस्था की गतिविधियों में सभी से पूर्ण सहयोग का आग्रह किया l
संस्था के रिक्त रहे पदों पर सर्वसम्मति से शैलेंद्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष पद व बालकिशन मित्तल को सहसचिव पद पर मनोनीत किया गया l संस्था की कार्यकारिणी में विशेष आमन्त्रित सदस्य के रूप में प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल व रमेशचंद मालवीय को मनोनीत किया गया l
इस अवसर पर संस्था की विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया जिसमें मन्दिर प्रबंधन समिति में राजेंद्र प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले व विनोद अग्रवाल, भवन प्रबंधन समिति में अनिल कुमार गर्ग, दिनेश गोयल व हरिकिशन कोठयारी तथा संविधान संशोधन समिति में राजेंद्र प्रसाद मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल को मनोनीत किया गया l बैठक में संस्था के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गयी l
बैठक में संस्था अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल, सचिव प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सह सचिव बाल किशन मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, हरिकिशन कोठयारी, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल गर्ग व प्रदीप अग्रवाल आदि पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये l
मीटिंग का संचालन संस्था सचिव प्रदीप बंसल ने किया व अंत में अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया l
प्रदीप बंसल
सचिव
9414314279