संजोग – RDB JITO मैट्रिमोनी मीट की तैयारियों को लेकर महिला मंडलों की अहम बैठक संपन्न

ब्यावर।
जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के अंतर्गत जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 को आयोजित किए जाने वाले “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को जीतो ऑफिस एस जी टॉवर, ब्यावर में समस्त जैन महिला मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि यह मैट्रिमोनी मीट समाज के योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी चयन का सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। बैठक में चर्चा की गई की  कि कार्यक्रम की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पूरा जैन समाज अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों को
 पंजीकरण हेतु प्रेरित करेगा।
       समाज की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से ही यह आयोजन स्मरणीय एवं  सफल बनेगा।
        बैठक को संबोधित करते हुए जीतो मैट्रिमोनी मीट की कन्वीनर कमलेश बंट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की एवं महिला मंडलों से आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
        इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
         बैठक में ब्यावर चैप्टर चेयरमैन रतनप्रकाश कोठारी, चीफ सेक्रेटरी सुभाष ओस्तवाल वाल, विनोद नाहर, वीना नाहर, जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन रेनू छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी जुली नाहटा एवं चैप्टर मैनेजर अजय चौधरी ,कन्वीनर कमलेश बंट ने आयोजन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर संजोग – RDB JITO Matrimony Meet को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प व्यक्त किया
error: Content is protected !!