_*बॉटनी विषय की मुख्य सूची जारी*
अजमेर, 16 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के अंतर्गत बॉटनी विषय के पदों हेतु 70 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के पदों हेतु 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
……
_*सहायक अभियंता भर्ती 2024*_
*22 और 23 मार्च को होगा मुख्य परीक्षा का आयोजन*
अजमेर, 16 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता {कार्मिक (क-4/2) विभाग} संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था।
*संशोधित परीक्षा कार्यक्रम*
आयोग सचिव ने बताया कि 22 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर होगा।
23 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक इन्हीं विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।