वर्द्धमान महाविद्यालय में प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार एवं मोबाइल डीबीटी पर एक दिवसीय सेमिनार

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार एवं मोबाइल डीबीटी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना का उद्देश्य कमजोर वर्ग और निम्न-आय वर्ग के पास बुनियादी बचत, ऋण, बीमा और पेंशन जैसी विभिन्न वित्तीय सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है ।

व्याख्याता सुनीता जैन ने छात्राओं को बताया कि इस योजना के तहत सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि का पैसा सीधा बैंक खाते में जमा हो जिससे भ्रष्टाचार कम हो तथा पारदर्शी सुरक्षित व तेज सेवा सुनिश्चित होती है ।

बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवडा ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को विशेष जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन है, जिसके द्वारा सार्वभौमिक बैंकिंग पहुंच की परिकल्पना की गई है, जिसमें प्रत्येक परिवार के पास कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता है। इसके अलावा यह वित्तीय साक्षरता, बीमा, ऋण तक पहुंच और पेंशन योजना भी सुनिश्चित करता है साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को 1 लाख दुर्घटना बीमा कवर के साथ एक रूपे डेबिट कार्ड प्राप्त होगा। योजना लाभार्थियों के खातों में सभी सरकारी धन के हस्तांतरण और केंद्र सरकार की ओर से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।

error: Content is protected !!