लोकमाता अहिल्याबाई नाटक की यह दसवीं प्रस्तुति होगी
अजमेर/साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया रचित पूर्णांकी नाटक “लोकमाता अहिल्या” का मंचन प्रख्यात रंगकर्मी राजीव अयाची के निर्देशन में 2 मार्च को दमोह के मानस भवन प्रेक्षालय में होगा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवा नाट्य मंच के सौजन्य से 26 फरवरी से हो रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तहत होने वाली इस नाट्यप्रस्तुति में 40 से अधिक कलाकार अहिल्याबाई के प्रेरक जीवन संघर्ष को जीवंत करेंगे। इससे पूर्व जवाहर कला केंद्र जयपुर सहित भीलवाड़ा, जालौर, दमोह, उज्जैन और भोपाल में चौरसिया के इस नाटक की नौ प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। इसके नुक्कड़ नाट्य रूपांतर की भी राजस्थान के 45 स्थानों पर प्रभावी प्रस्तुति हुई हैं। संदर्भ प्रकाशन भोपाल से प्रकाशित इस नाट्यकृति की भूमिका मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे और संस्कृति चिंतक हनुमानसिंह राठौड़ ने लिखी है।