अजमेर 19 मार्च- पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के सातवें दिन सात कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील, वैशाली सिंधी सेवा समिति, नवयुवक सेवा मंडल, आशागंज, हरिसुन्दर बालिका, संत कंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
वैशाली सिंधी सेवा समिति वैशाली नगर, अजमेर
महासचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि वैशाली सिंधी सेवा समिति वैशाली नगर जनता कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ बहिराणा साहेब की जोत प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी रामप्रकाश, अध्यक्ष जीडी वरिंदानी, समिति के अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी, समिति के महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश मंघाणी ने बताया कि समारोह समिति की ओर से होने वाले सम्मान में दादा झमटमल टिलवानी सम्मान जयप्रकाश मंघाणी, दादी सुशीला मोटवानी सम्मान कविता अजवानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान भावना सबनानी, भाऊ हरि सुंदर सम्मान सनाया गंगवानी, दीदी सुंदर केवलरामाणी सम्मान हेमा केवलरामनी को जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह भेंट की गई
इस अवसर पर मशहूर गायक होतचंद मोरयानी, पूनम गीतांजलि द्वारा झूलेलाल के भजनों की प्रस्तुति दी। झूलेलाल साईं पेहनजी चादर मे ढक जाय, डोको तो वजे छेज जो डोको तो वजे, हा मा सिंधी आहिया, मा नचन्दस मा टिपदस झूलेलाल जे दर ते आदि भजनो नें भाव विभोर कर दिया। लिशा, सानवी, हेमा, लविशा बालानी, सनाया गंगवानी, समायरा, सिद्धि सीतलानी, हितांशी रुपानी, रोनिका कोड़वानी, रीया मनवानी द्वारा शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में नारायणदास थदानी, गोवर्धनदास मोतियानी, खुशीराम ईसरानी, रमेश रायसिंघानी, गोविन्दराम कोडवानी, ईश्वरदास जेसवानी, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल आडवानी, भेरूमल शिवनानी, रमेश कृपलानी, मोटूमल प्रेमचंदानी, दिलीप भूरानी, पुरुषोत्तम तेजवानी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन होतचंद मोरयानी द्वारा किया गया ।
नवयुवक सेवा मण्डल की ओर से पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर आशागंज के
संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी ने बताया कि नवयुवक सेवा मण्डल की ओर से पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर आशागंज में मन्दिर के ओमप्रकाश ठकुर व भगवान रूपाणी के साथ आराध्य देव झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। पूज्य बहिराणा साहिब का कार्यक्रम रवि उदासी भगत व कलाकारों द्वारा पंझडा व गीत प्रस्तुत किए गए। जिस पर सभी ने सामूहिक छेज् व नृत्य प्रस्तुत किया। भजनों में ओम प्रकाश ठकुर, डॉ मधु माथुर ने सिन्धी गीतों पर प्रस्तुति दी।
उपाध्यक्ष अजीत पमनानी जी ने बताया कि अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, कोषाध्यक्ष लाल नाथानी द्वारा दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान गोविन्दराम थावानी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान लता ठकुर, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान डॉ चन्द्र प्रकाश दादलानी जी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान आयुष माखीजानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान कु लवीना गुरनानी को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई। प्रारम्भ में मन्दिर में कार्यक्रम की शुरुआत में झंडारोहण के साथ किया गया।
स्वामी द्ादूराम साहिब दरबार की ओर से तैयार झूलेलाल मूर्तियांें को स्मृति चिंह के रूप में दिया गया। सामूहिक छेज्, महाआरती के साथ भण्डारा प्रसाद वितरण किया गया।
समारोह में मन्दिर के सेवादार लेखराज ठकुर एवं महासचिव दिनेश गुरबक्षाणी ने सभी का स्वागत व आभार प्रकट किया। समारोह में मन्दिर के कोषाध्यक्ष मोती लधानी, गोरधन मंघताणी, जितेन्द्र नरसिंघाणी सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
पूर्व संध्या -एकता का संदेष देने वाले झूलेलाल का जन्मोत्सव,
राजस्थान दिवसव नवरात्रा स्थापना धूम धाम से मनाया
सुधार सभा द्वारा संचालित हरीसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मुस्कान थारानी ने बताया कि चेटी चण्ड की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में भगवान झूलेलाल की तस्वीर एवं मां सरस्वती की मृर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंवलप्रकाश किशनानी अध्यक्ष सिन्धी समाज महासमिति ने चेटीचण्ड पखवाड़े की जानकारी देकर कार्यक्रम की सराहना की। हरीसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की नन्दनी एण्ड ग्रुप ने नृत्य, गीताली लालवानी ने झूलेलाल की जीवनी, हरीसुन्दर पब्लिक स्कूल ने झूलेलाल पर सिन्धी में नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर मत्रंमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने चेटीचण्ड की वाधायंू पर नृत्य एवं सिन्धी छेज प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान झूलेलाल एवं नवदुर्गा का स्वरूप धारण कर सभी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जयकिशन गुरबानी ने चेटीचंड पर काव्यपाठ करते हुए किया। इस अवसर पर ईश्वर ठाराणी, महेश्वरी गोस्वामी, प्रभु ठारानी, दयाल शेवानी, महेन्द्र कुमार तीर्थानी, किशोर मंगलानी, पुरषोत्तम देवनानी, किशन केवलानी, गोविन्द मनवानी, नरेन्द्र सोनी, नरेन्द्र बसरानी, अर्चना मिश्रा, विकास कश्यप, हरीश सेवानी, मोनू सर, सुमित्रा खेतावत, पदमा मोहनानी, कामिनी आचार्य, राजकुमार, महेन्द्र सिंह बुन्देल, विद्यालय स्टॉफ, सुधार सभा परिवार, नगर के गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
धर्मध्वजारोहण और लादा (सिन्धी लोकगीत) प्रतियोगिता
रख संदलीअ ते पैर, मुंहीजा मोर लादा … लोकगीत पर झूमे महिला समूह
पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर के तत्वाधान में सिन्धु भवन पंचशील में प्रातः 9 बजे धर्म ध्वजारोहन कर तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा और महासचिव मनोज मेंगानी ने बताया कि सिन्धु भवन में लाडा व छेज प्रतियोगिता में महिला मंडल की कांता मोतियानी, कंचन हरवानी, आशा केसवानी, वर्षा मुलानी, रेशमा मोटवानी, लवीना मेघानी, कोमल मुलानी, दक्षिता करमवानी अंजलि हरवानी, कोमल गोडवानी ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में रख संदलीअ ते पैर, मुंहीजा मोर लादा … लोकगीत पर महिला समूह ने खूब नृत्य कर धूम मचाई।
पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर द्वारा तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव के दूसरे दिन झूलेलाल मन्दिर, सिन्धु भवन पंचशील नगर में बहिराणा, छेज, भजनों के साथ दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोजन परसादी ग्रहण की। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के झूले और चाट पकौड़ी, आइसक्रीम की स्टॉल आकर्षण का केन्द्र बनी।
सिन्धु भवन में आयोजित विशाल कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी, विधायक अनीता भदेल, नरेन साहनी, सुरेश सिन्धी, कंवल प्रकाश किशनानी, लाल नथानी का झूलेलाल की पखर पहनकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने बताया कि आज सांस्कृतिक कार्यक्रम और सिन्धी बहिराणा, छेज मे मोहन चेलानी, महेन्द्र तीर्थणी, मनोज मेंगानी, अजीत मुलानी, कमल मोतियानी, किशन थडानी, लक्ष्मण दास लखयानी, जगदीश बसरानी, जयप्रकाश मुलानी, मूलचंद केवलानी, भगवान वरलानी, नानक खानचंदानी, राजकुमार आहूजा, मुकेश आहूजा ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक छेझ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन चेलानी और अंजलि हरवानी ने किया।
चेटीचंड पखवाड़े में 20 मार्च को होने वाले कार्यक्रम
प्रात 5 बजे पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील द्वारा सीएसएम मॉल से सिंधु भवन तक व नवयुवक सेवा मंडल, आशागंज द्वारा प्रभात फेरी, छेज एवं झांकियां निकाली जाएंगी।
प्रात 7 बजे पल्लव, प्रार्थना, प्रसाद वितरण अम्बे विहार कॉलोनी, बी के कॉल नगर, संयोजक भगवान कलवाणी, प्रातः 9 बजे झूलेलाल सेवा मंडली, प्रेम प्रकाश मार्ग द्वारा झूलेलाल मंदिर, वैशाली नगर में हवन, मुंडन एवं टिप्पणो विमोचन, प्रातः 10 बजे आदर्श सिंधी पंचायत, सिन्धु विकास समिति, चन्द्रवरदायी नगर द्वारा, पूज्य सिंधी पंचायत, शास्त्री नगर द्वारा झूलण जी मौज, छेज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
प्रातः 11 बजे चेटीचण्ड के अवसर पर पखवाडे से जुडी संस्थायें जुलूस मार्ग पर झांकियों व छेज् टोलियों का भव्य स्वागत सत्कार व प्रसाद वितरण करेगीं।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
9414705705