श्री पंचायत गोधों का धड़ा का वार्षिक स्नेह मिलन एवं भक्तामर मंडल विधान का आयोजन

नव संवत्सर के अवसर पर  श्री पंचायत गोधों का धड़ा में ऋद्धि सिद्धि दायक भक्तामर मंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया ।
  प्रवक्ता विजय पांडया के अनुसार प्रति वर्ष नव संवत्सर के अवसर पर  होने वाले  इस कार्यक्रम में  धड़े के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेकर सभी ने भक्ति  भाव पूर्वक नित्य नियम अभिषेक ,  बृहद   शांति धारा ,नित्य नियम पूजन, रिद्धि सिद्धि दायक भक्तामर मंडल विधान पूजन अर्चना की । इसके बाद 5 व अधिक उपवास की साधना करने वाले साधर्मी को संम्मान कर नसियाजी की फ़ोटो स्मृति स्वरूप दी गयी। इसके बाद   स्नेह मिलन   कार्यक्रम आयोजित व साधर्मी भोज का आयोजन हुआ ।
 पंचायत गोधा धड़ा के अध्यक्ष प्रमोद सोगानी के अनुसार आज  प्रातः 6:45 बजे महाभिषेक,7:15 बजे विश्व कल्याण की मंगल कामना हेतु वृहद शांतिधारा,इसके बाद प्रातः 7.30 बजे से भक्तामर  मांडले पर मुख्य कलश व द्वीप प्रज्वलन मुकेश पांड्या, अन्य कलश सुबोध पाटनी, राकेश पाटनी, सुनील पांडया अरुण ठोलिया परिवार आदि ने स्थापना की  महा मंगलमयी कर्मक्षय कारीणी नित्य नियम पूजा एवं रिद्धि सिद्धि प्रदायक भक्तामर महामण्डल विधान  यह विधान कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन संगीत मण्डल के अध्यक्ष सुशील दोसी के तत्वाधान में  संजय पहाड़िया, नरेश गंगवाल,सुभाष पाटनी, धन जी लुहाड़िया, आदि के मधुर स्वरों मैं संगीत की मधुर ध्वनि के साथ आयोजित हुई।
मंत्री मनोज शाह ने बताया कि  सांय स्नेह मिलन व दसलक्षण पर्व में 5 व 5 से अधिक उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का सम्मान हुआ , इसके बाद वात्सल्य  भोज  आयोजित हुआ ।  आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुकेश पांडया, सुबोध पाटनी, राकेश पाटनी प्रवीण सोगानी प्रमोद सोगानी ,सुनील पाड्या अरुण सेठी, मटरू मल शाह ,अशोक पांड्या, अमित बेद ,ललित पांडया,अविनाश सेठी, नरेश गंगवाल, सुनील गदीया ,मंच  संचालन नरेंद्र गोधा, इंदर चंद गोधा व अनीता पांडया आदि ने किया। अंत मे कार्यक्रम संयोजक सुनील पांडया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
भवदीय
प्रमोद सोगानी
अध्यक्ष
प्रवक्ता
विजय पांड्या
9783933641
error: Content is protected !!