दुर्घटना करने वाले चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो

अजमेर/ जयपुर रोड सिविल लाइंस थाना क्षेत्रं के काकरंदा स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक तेज.रफ़्तार बाइक सवार ने आगे चल रहे बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारने व उस हादसे में वाल्मीकि समाज की कायड रोड हनुमान कॉलोनी निवासी यशवंती देवी की मृत्यु हो जाने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते वक्त गेट पर ही पुलिस और विभाग के जिला अध्यक्ष सौरभ यादव की ज्ञापन देने को लेकर तीखी नोंक झोंक हो गयी। पुलिस प्रशासन ने सौरभ यादव और विभाग की टीम व परिवार जनों को गेट पर ही रोक दिया।यादव ने पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाही व कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोकने को लेकर वहा उपस्थित पुलिस अधिकारियों का कड़ा विरोध किया।यादव ने कहा कि हमें संविधान से अधिकार प्राप्त है जिसके तहत हम शांतिपूर्ण रूप से ज्ञापन देने आए हैं। प्रशासन इस तरह जोर जबरदस्ती करके विभाग की आवाज दबा नहीं सकता। गत 18 अप्रैल को हुए हादसे को लेकर विभाग ने मांग रखते हुए कहा कि दुर्घटना करने वाले चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। ज्ञापन में मुख्य तौर पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने एवं मृतका के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग रखी गई। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि नियमानुसार कार्रवाई नहीं होती है तो इस प्रकरण पर वह जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देगा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव कोशिश करेगा।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं के स्तर पर इस मामले को देखेंगे एवं जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने के निर्देश दूंगे। इसके बाद विभाग के समस्त पदाधिकारीयो ने जिला कप्तान का आभार व्यक्त किया।

ज्ञापन देने में राजस्थान अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश महासचिव रेखा कलोसिया, सूरज हरियाला, अनिल गोयल, राजू जेलिया,धरती तिलक के अध्यक्ष जगदीश जी धमोनिया रमेश जैदिया विनोद जेदिया विजय खैरालिया अनिल गोयर यशपाल घारु आदि शामिल थे।
सौरभ यादव 
अध्यक्ष:- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।
error: Content is protected !!