ग्राम रथ अभियान : चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ

अजमेर, 4 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

     जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि सोमवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डींडवाडा, सरगांव, बरना, काढ़ा केकड़ी विधानसभा के भाण्डावास, राजपुरा, टांकावास, देवखेड़ी, बाजटा, कालेड़ा कंवर जी नसीराबाद विधानसभा के देराठू, भटियानी, जसवंतपुरा, लोहरवाडा पुष्कर विधानसभा के गुदली, बीर, दांता, जांटिया, बलवंता गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

मंगलवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ

     जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि मंगलवार 5 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिलोरा, टीकावडा, भुवाडा, ढाणी पुरोहितान, केकड़ी विधानसभा के जसंवतपुरा, घटियाली, गिरवरपुरा, बाड का झौपड़ा, चीतीवास नसीराबाद विधानसभा के बाघसुरी, बनेवडा, न्यारा, झडवासा पुष्कर विधानसभा के तबीजी, दौराई, डूमाड़ा, भांवता, सोमलपुर गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सफलता की कहानी-1

अन्नपूर्णा रसोई से मिल रहा पौष्टिक भोजन

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम बबायचा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत सरकारी योजना की जानकारी दी गयी। इसमे मनवारी, रामस्वरूप, भंवरलाल, सुनील सहित अन्य ग्रामवासियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओ में से श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (ग्रामीण) का लाभ मिलना बताया गया। लाभार्थियों द्वारा बताया गया की उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से केवल 8 रुपये में पौष्टिक खाना मिलता है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को 8 रूपये में भरपेट खाना मिलता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण अंचल में भी गुणवत्ता युक्त भोजन कम दर पर मिल रहा है।

     लाभार्थियों द्वारा सरकार की योजना का लाभ उठाया। इसके लिए अन्य लोगो को भी जानकारी दी। सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओ की जानकारी के लिये भेजे गए ग्राम रथ की सराहना की है एवं सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

सफलता की कहानी-2

प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत नारेली में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत नारेली में ग्राम रथ अभियान में श्रीमती सिला एवं प्रभु ग्राम नारेली निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास निर्माण पूरा किया। इसके अतिरिक्त कार्य के लिए पंचायत के भामाशाहों द्वारा लाभार्थी को वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। लाभार्थी ने ग्राम रथ अभियान के प्रति तथा सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया। प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई। सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सरहाना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

सफलता की कहानी-3

उन्नत कृषि तकनीक की मिली जानकारी

     पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत मावासिया में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक कमलेश चौधरी द्वारा क्षेत्र के किसान के खेत से लिए गये मृदा नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण करवाकर कार्यक्रम के दौरान कृषकों को सहायक कृषि अधिकारी रामसर राजाराम मीणा द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। मृदा नमूना जाँच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया।

     लाभार्र्थी श्री गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मृदा नमूना जाँच कर जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा किसानों को उनके खेतों की मृदा के स्वास्थ्य, पौषण प्रबंधन, सफेद व काला ऊसर की पहचान व सुधार तथा फसलों के चयन की जानकारी मिलती है। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाये गयें सिफारिशानुसार खाद एवं उर्वरक का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने की जानकारी के साथ-साथ खेतों में अनाश्यक खाद एवं उर्वरक नही देना पड़ेगा। इससे अनावश्यक खर्च से बचत होगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्त्व की जानकारी से किसानों ने माना कि अब अच्छी उपज में बढ़ोतरी की जा सकेगी, उत्तम गुणवत्ता की फसल उपज से अच्छी आमदनी होगी। इससे अन्य किसान भी मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित हुए तथा मृदा स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर किसानो के चेहरे खिल उठे एवं उन्होने राजस्थान सरकार, उपखण्ड प्रशासन तथा कृषि विभाग की सराहना की।

सफलता की कहानी-4

मिली जर्जर मकान से राहत

     ग्राम पंचायत भराई में ग्रामीण विकास रथ के आगमन के अवसर पर लाभार्थी श्री शंकर पुत्र श्री रामस्वरूप भारती ने प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह योजना उनके परिवार के लिए सुरक्षित आवास, सम्मानजनक जीवन और उज्ज्वल भविष्य का आधार बनी है। उन्होंने बताया कि योजना से पूर्व उनका परिवार कई वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास कर रहा था। मकान की छत कमजोर होने के कारण बरसात के मौसम में लगातार पानी टपकता था। इससे अनाज, कपड़े, विस्तर एवं घरेलू सामान खराब हो जाते थे। दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं तथा सीलन के कारण घर का वातावरण अस्वच्छ और असुविधाजनक बना रहता था। तेज आंधी, वर्षा और ह्वा चलने पर मकान गिरने का डर हर समय वना रहता था। उन्होंने आगे बताया कि गर्मी के दिनों में कच्चा मकान अत्यधिक गर्म हो जाता था। इससे घर में रहना कठिन होता था।

     सर्दियों के मौसम में पर्याप्त बचाव के साधन नहीं होने से परिवार को ठंड का सामना करना पड़ता था। घर छोटा होने के कारण सभी सदस्य एक ही स्थान पर रहते थे। इससे दैनिक कार्यों में कठिनाई होती थी। बच्चों को पढ़ाई के लिए शांत बातावरण नहीं मिल पाता था। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती थी। श्री शंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत होने के बाद उनके परिवार के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया। अब उनका परिवार मजबूत, सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त पक्के मकान में रह रहा है। बरसात में पानी टपकने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है तथा गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में पर्याप्त राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि घर में अलग-अलग कमरे एवं पर्याप्त स्थान उपलव्ध होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है। परिवार के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा साफ-सफाई बनाए रखना भी आसान हो गया है।

     भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है तथा उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

 सफलता की कहानी-5

लक्ष्मण गुर्जर को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

     पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत लवेरा में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह खंगारोत द्वारा क्षेत्र के किसान के खेत से लिए गयें मृदा नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण करवाकर कार्यक्रम के दौरान लगभग किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया।

     मृदा नमूना जाँच कर जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा किसानों को उनके खेतों की मृदा के स्वास्थ्य, पौषण प्रबंधन, सफेद व काला उसर की पहचान व सुधार तथा फसलों के चयन की जानकारी मिल सकी है। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाये गयें सिफारिशानुसार खाद एवं उर्वरक का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने की जानकारी के साथ-साथ खेतों में अनाश्यक खाद एवं उर्वरक नही देना पड़ेगा।

     लाभार्थी लक्ष्मण गुर्जर को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी मिलने से वह अपने खेत के लिए फसल का चयन बेहतर कर पाएंगे। मुदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होने पर किसानों ने माना कि अब अच्छी उपज में बढ़ोतरी की जा सकेगी, उत्तम गुणवत्ता की फसल उपज से अच्छी आमदनी होगी। इससे अन्य किसान भी मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित हुए तथा मृदा स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर किसानो के चेहरे खिल उठे एवं उन्होने राजस्थान सरकार, उपखण्ड प्रशासन तथा कृषि विभाग की सराहना की।

सफलता की कहानी-6

मौके पर मिली राहत, पशुओं का हुआ टीकाकरण

     पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत मावशिया के ग्राम केसरपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान खुरपका मुंहपका रोग को लेकर ग्राम निवासी कालू गुर्जर द्वारा टीकाकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के 11 भैंस व 6 गाय के टीकाकरण का कार्य किया गया। ग्रामीण ने विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!