अजमेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट अजमेर में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता ने अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा स्थाल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष विजय जैन एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के संयुक्त आह्वान में रखा गया। इस अवसर पर यादव ने अपने उद्बोधन में सभी को पायलट के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय पायलट की जीवन शैली और राजनीति पर अपने-अपने विचार रखें।
इस विभाग के एडवोकेट रमेश गारवाल, एडवोकेट मनोज कोटिया, मनोज कुमार,ओम प्रकाश आदि शामिल थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:-अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।