आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

पप्पू लाल कीर

राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकेस एवं सह-प्रभारी सतपाल केम , प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के निर्देशन में संगठन विस्तार अभियान के तहत राजसमंद जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है । पार्टी नेतृत्व ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं ।

घोषित कार्यकारिणी में मनोहर सिंह रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एडवोकेट भरत पालीवाल, कालूराम कुमावत एवं राजेन्द्र पटेल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । यशपाल रामावत , देशबंधु कीर एवं भूरालाल माली को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पप्पू लाल कीर को जिला संगठन महासचिव , भेरू सिंह को कार्यालय मंत्री, मीना चंदेल को कोषाध्यक्ष तथा कपिल जैन को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पप्पू लाल कीर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से राजसमंद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
घोषित जिला कार्यकारिणी
– जिला अध्यक्ष – मनोहर सिंह रावत
– जिला उपाध्यक्ष – एडवोकेट भरत पालीवाल
– जिला उपाध्यक्ष – कालूराम कुमावत
– जिला उपाध्यक्ष – राजेन्द्र पटेल
– जिला संगठन महासचिव – पप्पू लाल कीर
– जिला सचिव – यशपाल रामावत
– जिला सचिव – देशबंधु कीर
– जिला सचिव – भूरालाल माली
– कार्यालय मंत्री – भेरू सिंह
– कोषाध्यक्ष – मीना चंदेल
– सोशल मीडिया प्रभारी – कपिल जैन
प्रेषक –
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
मो. 8003695834
error: Content is protected !!