वर्द्धमान शिक्षण समिति को मिला हांगकांग में एशिया अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस

समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख के 8 दिवसीय हांगकांग~मकाऊ यात्रा से स्वदेश लौटने पर वर्द्धमान परिवार ने किया हार्दिक अभिनंदन

महिला शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ठ दर्जा प्राप्त *श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर* द्वारा संचालित  शैक्षणिक संस्थानों को विभिन्न स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होने का गौरव प्राप्त है।
इसी श्रृंखला में पारम्परिक पाठ्यक्रम से हट कर कौशल विकास विषय संचालित कर अत्याधुनिक सुविधाओं के अनवरत प्रदान करने में विख्यात *श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख को भास्कर द्वारा मकाऊ ~हांगकांग में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा आकर्षक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।*

अनेकों देशों की सौहार्द्र यात्रा संपन्न कर चुके श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री शिक्षा मित्र डॉ नरेन्द्र पारख ने इस विशिष्ठ पुरुस्कार को वर्द्धमान ग्रुप के समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए बताया कि समिति अंतरराष्ट्रीय स्तर की साधन सुविधाओं के साथ शैक्षणिक उन्नयन हेतु सदैव कटिबद्ध है। वैश्विक स्तर की प्रमुख अधिस्वीकृत संस्थाओं से परस्पर सम्बन्ध स्थापित कर अनुप्रमाणन प्राप्ति से स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध हो सकेगा।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, शैक्षणिक निदेशक डा आर सी लोढ़ा सहित समिति पदाधिकारियों ,सदस्यों,प्राचार्य,संकाय सदस्यों तथा समाजसेवी संस्थाओं द्वारा हर्ष प्रकट किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!