कल से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर

आमजन से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की अपील*
ब्यावर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, जिला ब्यावर (राजस्थान पूर्व) तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार, 19 जून से वाल्मीकि पार्क, सुभाष उद्यान, ब्यावर में होगा। शिविर 19 से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी रूपेश कोठारी ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर भारत स्वाभिमान के भारतेन्दु श्रीमाली, पतंजलि योग समिति के जिला संरक्षक किशन लाल जांगिड़ महामंत्री सुरेंद्र खंडेलवाल कोषाध्यक्ष अमरचंद मुंदडा तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष नरेश मित्तल, महामंत्री दिलीप बाबेल सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों से परिवार सहित अधिकाधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!