अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 12वाँ योग दिवस दिनांक 21 जून, 2026 (रविवार) को प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई। प्रशिक्षक द्वारा रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
योग शिविर में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा, अपर मंडल रेलवे बंधक श्री विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
डीआरएम श्री राजू भूतड़ा ने इस अवसर पर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया, ताकि एक स्वस्थ और ऊर्जावान कार्य वातावरण का निर्माण किया जा सके।”
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर*