अखिल भारतीय कोली समाज का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

पान जाति की उपाधि तांती, तंतवा का मुद्दा भी जोर शोर से उठा
नई दिल्ली। भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली के तत्वावधान में 12वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन, तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री माननीया रेखा गुप्ता के द्वारा उद्घाटन एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के राष्ट्रीय मंच पर पान जाति की उपाधि नाम ताँती, ततवाँ को एक साथ जोडने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पास।
कोली, पान, चौपाल समाज के वर्तमान एवं भूतपूर्व दर्जनों सांसद और सैकड़ों विधायकों के अलावा 22 राज्यों से समाजसेवी नेताओं के साथ लगभग दस हजार से अधिक समाज के भाईयों, माता एवं बहनों और हजारों युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं विभिन्न प्रदेशो में हमारी मूल जाति जैसे – बिहार के अनुसूचित जाति पान स्वाँसी का पर्यायवाची/ उपाधि नाम ताँती, ततवाँ को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संसद में पेश बिल नंबर -119(बी.) के समरूप क्रमांक (20) पान, स्वाँसी, ताँती, ततवाँ को एक साथ जोडकर मूल जाति का संवैधानिक अधिकार देने हेतु केन्द्र सरकार को शीघ्र प्रस्ताव देने जैसे मुद्दे के निदान हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
बिहार पान की उपाधि ताँती, ततवाँ का मामला राष्ट्रीय मंच पर पूर्व राष्ट्रपति एवं दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गर्मजोशी से ऊठवाने में बिहार के पान/ चौपाल समाज के भरपूर सहयोग से प्रो. संतोष दास और उनकी टीम सफल रहें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र कश्यप ने अपने उद्घाटन भाषण में मामले को ऊठाया तो पूर्व राष्ट्रपति महोदय जी ने भी बिहार के लोगों की उपस्थिति की सराहना किया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पान/ चौपाल (कोली) समाज, बिहार के साथ पान एसोसिएशन (पंजी. नई दिल्ली) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष; शंकर कुमार दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; शिवजी तांतवा एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष; संजय दास की पुरी टीम ने पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने का परिणाम रहा की बिहार के पान/ चौपाल समाज के 500 से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
माननीय पूर्व विधायक; चन्द्रहास चौपाल, पूर्व आईएएस; शिवजी चौपाल, रधुनंदन दास जिला परिषद उपाध्यक्ष मधेपुरा; ब्रह्मदेव प्रसाद भागलपुर, अधिवक्ता अरुण कुमार दास, विनोद चौपाल; सहरसा, शत्रुघ्न कुमार सुमन, महेश दास मुन्ना जी, बसंत दास; बैशाली, डॉ. प्रो. दुर्गेश प्रसाद, प्रो. रणजीत प्रसाद; सासाराम, प्रो. सोहन दास, राम पलट दास; मधुबनी, बबलू दास; मुजफ्फरपुर, अनिल कुमार चौपाल; समस्तीपुर, सरोज प्रसाद; आरा के आलावा भारी संख्या में पान समाज के लोगों ने महिलाओं और बच्चों समेत भाग लिया। संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संतोष दास ने अधिवेशन में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!