मोहर्रम चांद की तारीख 07 को हिजरी 1448 शाम 6:00 बजे हुसैनी वेल फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक शेख के परिवार की ओर से हजरत कासिम अली सलाम की याद में मेहंदी पेश की गयी। मेहंदी जुलूस के साथ पीर बाबा की मजार केसरगंज स्थित हामिद भाई मंसूरी के मुकाम से डिग्गी चौक, पीरों का चौक,इमामबाड़ा,लंगर खाना गली होते हुए दरगाह शरीफ तक पहुंची। हकीददमन आशिक ए हुसैनो के द्वारा कासिम की मेहंदी को बड़े ताजिए शरीफ पर पेश किया गया।मेहंदी के जुलूस को ढोल नगाड़ों,बैंड बाजे के साथ भारी जुलूस के रूप में केसरगंज स्थित मजार से निकाला गया।मेहंदी की रस्म में विशिष्ट अतिथि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव,अजमेर शहर कांग्रेस के पूर्व महासचिव आरिफ हुसैन एवं हुसैनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक शेख की दास्तारबंदी सोसाइटी व समाज के प्रमुख बंधुओं शेख नसरुद्दीन एवं अब्दुल सत्तार के द्वारा की गयी।
जुलूस में हुसैनी वेलफेयर सोसाइटी कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद मंसूरी,महासचिव सलमान खान,सचिव मुन्ना भाई मंसूरी,सदस्य मो. यूसुफ खान, मो. शफीक,मो. जाहिद अंसारी, अब्दुल अब्बासी,दिलावर अब्बासी, हरीश सेमानी,बशीर भाई,अब्दुल मंसूरी,मो. जावेद,सत्तार भाई तौसवी मिलाद पार्टी,शेख नसरुद्दीन,सलीम देशवाली,मो. इमरान हादी मौजूद थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।