*हरिपुर रेलवे स्टेशन पर अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस का ठहराव का शुभारंभ*

हरिपुर व आसपास के क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 16209/16210 अजमेर-मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस का हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किए जाने के पश्चात दिनांक 27 जून, 2026 को हरिपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर श्री मिहिर देव व सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान माननीय सांसद पाली श्री पी. पी. चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार श्री अविनाश गहलोत और माननीया विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों द्वारा सजी हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अब इसके संचालन दिनों में  नियमित रूप से यह गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर से मैसूर) हरिपुर स्टेशन पर आगमन सुबह 07:22 बजे और प्रस्थान  07:24 बजे करेगी। इसी प्रकार गाड़ी  संख्या 16210 (मैसूर से अजमेर): हरिपुर स्टेशन पर  आगमन दोपहर 12:30 बजे और प्रस्थान 12:32 बजे करेगी।
बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों, पुलिस बल और नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा करते हुए हर्षोल्लास का माहौल साफ नजर आया। इस नवीन ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आम जनता को मैसूर और दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर*
error: Content is protected !!