ब्यावर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी (रजि.), जिला ब्यावर एवं सिंधी आदि शक्ति सेवा संगठन के तत्वावधान में आज दिनांक 18 जुलाई को एच.एल. पैलेस, चांग चितार रोड, ब्यावर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। संत शंभू लाल द्वारा हिंगलाज माता झूलेलाल साहब संत टैऊराम महाराज कि तस्वीरों के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कैप का शुभारंभ किया

शिविर में लगभग 450 लोगो ने बोडी चेकअप एवं 550 लोगो चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया लोगो ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना बॉडी चेकअप कराया। विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा सभी मरीजो को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। जाँच के उपरांत आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे समाज के सैकड़ों लोगों को इस शिविर का लाभ प्राप्त हुआ।

इस जनकल्याणकारी आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक गणमान्यजनो अन्य समाज बंधुओ शशी बाला सोलंकी इंद्र सिंह बागावास हेमंत कुमावत संजय घिया एवं कार्यकर्ताओ का सराहनीय सहयोग रहा। विशेष रूप से  प्रेम मंगलानी,  बाबूभाई, खुशाल रामचदानी महेश पारवानी भावेश गंगवानी दीपेश भोजवानी भगवान भोजवानी जैकी तिलोकानी दीपक रामचदानी अशोक बाबानी चंदू मुर्जानी,
नीरज मोतियानी सुनील मोतियानी, श्रीमती कोमल मोतियानी, श्रीमती कीर्ति मंगलानी, श्रीमती पूनम मोतियानी, श्रीमती कनिका कीर्तानी, हर्षिता रामचंद्रानी तथा सिंधी आदि शक्ति सेवा संगठन की समस्त महिला सदस्यों ने पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी अमूल्य सेवाएँ प्रदान कीं।

आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!