नई दिल्ली, जुलाई, 2026: कोका-कोला इंडिया के बेहद मशहूर और अरबों डॉलर के घरेलू ब्रांड, थम्स अप ने अपने फ्लैगशिप बाइकिंग प्लेटफॉर्म थंडरव्हील्स की वापसी के साथ भारत के बाइकिंग कल्चर को एक नया रोमांच दिया है। क्रिकेट आइकॉन जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाला यह अभियान भारत में बाइकिंग संस्कृति को बढ़ावा देने की एक नई प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और युवा राइडर्स को खुली सड़कों के रोमांच और स्वतंत्रता का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।
इस अभियान के तहत एक एक्शन से भरपूर ब्रांड फिल्म लाई गई है जिसमें जसप्रीत बुमराह नजर आयेंगे। यह फिल्म थंडरव्हील्स की तूफानी दुनिया को दिखाती है। यह फिल्म हर उभरते राइडर को साहसी और तूफानी अनुभव हासिल करने की चुनौती देती है। थंडरव्हील्स महज़ एक अभियान नहीं है, यह बाइकिंग की दुनिया में प्रवेश करने का एक ज़रिया है, जिसे खास अनुभवों, कम्युनिटी जुड़ाव और नए अवसरों के ज़रिए बाइक के दीवानों, क्रिएटर्स और उभरते राइडर्स को एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस अभियान के तहत, विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए थम्स अप के पैक तूफानी बाइकिंग अनुभव तक पहुँचने का ज़रिया बनेंगे। उपभोक्ता थंडरव्हील्स की दुनिया में शामिल होने के लिए पैक पर दिए गए कोड को स्कैन कर सकते हैं और लकी ड्रॉ की मदद से विशेष बाइकिंग पुरस्कार जीतने का मौका पा सकते हैं। इन पुरस्कारों में बहुप्रतीक्षित थंडरव्हील्स बाइक भी शामिल है। इस प्रकार हर पैक बाइकिंग की दुनिया में कदम रखने का एक आमंत्रण बन जाता है।
कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया की स्पार्कलिंग फ्लेवर्स कैटेगरी हेड, सुमेली चटर्जी ने कहा, “थम्स अप का कड़क स्वाद और तेज़ फिज़ उसी निडर और रोमांचक सोच को दिखाता है, जो सालों से इस ब्रांड की पहचान रही है। बाइकिंग हमारे लिए सिर्फ एक शौक नहीं है, बल्कि यह हमारी उसी तूफानी सोच का हिस्सा है जो हमें हर काम में आगे बढ़ाती है। अपने तीसरे साल में, थंडरव्हील्स 3.0बाइक चलाने वालों को यादगार अनुभवों, एक मजबूत समुदाय और राइडिंग के असली मज़े के और करीब ला रहा है। हमें उम्मीद है कि यह देश के युवाओं को बाइक चलाने की खुशी महसूस करने और हर सफर को तूफानी अंदाज़ में जीने के लिए प्रेरित करेगा।”
ब्रांड फिल्म से आगे बढ़कर, थंडरव्हील्स देश भर के बाइकिंग प्रेमियों को अपनी राइडिंग कहानियों, रोमांच और जुनून को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके ज़रिए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं की शुरुआत होगी, जो भारत में बाइकिंग कल्चर के सबसे बड़े उत्सवों में से एक का निर्माण करेगी।
थंडरव्हील्स के जरिये, थम्स अप ने अपनी तूफानी विरासत को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जिससे बाइकिंग की रोमांचक दुनिया का जश्न मनाने और हर एक राइड के साथ इसका अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।