सर्व धर्म मैत्री संघ ने हर्षाेल्लास से मनाया तिरंगा दिवस

अजमेर, 22 जुलाई ( ) सर्वधर्म मैत्री संघ अजमेर एवं सैल्यूट तिरंगा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को तिरंगा दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट पॉल सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में किया गया, जहां सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता का अनोखा दृश्य देखने को मिला।

सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को हमारे देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंगीकृत किया गया था, इसीलिए हर वर्ष 22 जुलाई को तिरंगा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैन ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ थे। संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, स्कूल के प्राचार्य फादर रौनी, सिस्टर जयरीन और सुनील खटोड़ ने मुख्य अतिथि को दुपट्टा पहनाकर और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं प्राचार्य द्वारा सर्व धर्म मैत्री संघ के सदस्यों का भी बुके देकर स्वागत किया गया।

सर्वधर्म सद्भाव के साथ निकली तिरंगा रैली

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसे संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में संभागीय आयुक्त राठौड़ सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक साथ हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए चले। रैली में गायत्री परिवार से दिनेश गोयल, वोहरा समुदाय के मोहम्मद अली बोहरा, ईसाई धर्म से फादर एलियास, फादर अजय, सिख धर्म के सरदार हरदीप सिंह, ब्रह्माकुमारीज से बीके रमेश भाई, बीके आशा, बीके कीर्ति, बौद्ध धर्म से प्रेम प्रकाश उमरवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक विक्रम सिंह, अजीत दुआ, सूरज गुर्जर रैली में शामिल सभी सदस्यों ने देशवासियों से राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील करते हुए देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। संचालन एवं संयोजन संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने किया। सैल्यूट तिरंगा संस्था के सुनील खटोड़ एवं उनकी टीम की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

प्रतियोगिता और विजेताओं का सम्मान

इस अवसर पर सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित विशेष क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तिरंगे से जुड़े 10 प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले प्रतिभावान छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और संघ के सदस्यों ने मधुर लय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
भवदीय
(प्रकाश जैन)
मो.  9829332777

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!