20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें विभिन्न बिन्दुओं पर लक्ष्यानुरूप कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम की सम्बंधित विभागों की माह जून, 2026 की मासिक प्रगति से अवगत कराया।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम सरकार के द्वारा विकास को गति देने के लिए चलाया जा रहा हैै। इसके लिए निर्धारित बिन्दुओं के लक्ष्य तय किए गए है। माह जून, 2026 की प्रगति के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम में राजीविका के सूत्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव, अनुसूचित जाति जनजाति निगम के सूत्र, वन विभाग के सूत्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सूत्र में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि कम रही। इन विभागों को इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि आगामी माह में आचार संहिता की संभावना को देखते हुए लक्ष्यों की पूर्ति शीघ्र करें। प्रधानमंत्री सड़क योजना में अधिकारी को निर्देश दिए कि बारिश के तुरन्त बाद लक्ष्य अर्जित करें। नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रात्मक व गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनायें जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच एवं पुष्टि उपरांत मासिक प्रगति सूचना प्रत्येक माह की एक तारीख तक भिजवाएं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!