यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (13 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (13 ट्रिप) रेलसेवा का का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 05344, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.09.26 से 25.11.26 तक (13 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक बुधवार को 13.35 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे साबरमती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05345, साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.26 से 26.11.26 तक (13 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक गुरूवार को 16.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 02.00 बजे आगमन व 02.10 बजे प्रस्थान कर 14.20 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जं., फालना, सुमेरपुर जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होगें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!